Transfer Breaking : 121 पटवारियों का ट्रांसफर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Transfer Breaking : 121 पटवारियों का ट्रांसफर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश


सीजी न्यूज ऑनलाइन 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ के राजस्व महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. कलेक्टर हरीश एस ने जिले की सभी 10 तहसीलों में लंबे समय से पदस्थ पटवारियों का तबादला कर दिया है. लिस्ट में 121 पटवारियों को इधर से उधर किया गया है. जारी आदेश में शामिल पटवारी 3 से 5 साल से एक ही जगह पदस्थ थे. अब ये सभी पटवारी नए सिरे से अपने कार्य क्षेत्र में पदभार संभालेंगे।