पावर हाऊस आईटीआई के सामने आपस में भिड़े ट्रेलर, घायल ड्राइवर गंभीर

पावर हाऊस आईटीआई के सामने आपस में भिड़े ट्रेलर, घायल ड्राइवर गंभीर


पावर हाऊस आईटीआई के सामने आपस में भिड़े ट्रेलर, घायल ड्राइवर गंभीर

भिलाई नगर, 2 जुलाई। देर रात पावर हाउस स्थित शासकीय आईटीआई के सामने विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रेलर आपस में भिड़ गए। इस दुर्घटना में ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचाया गया है जबकि दोनों ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घायल ड्राइवर की दोनों टांगे घुटनों के नीचे से आधी कट गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटीआई के सामने डाउन एरिया हाइवे पर मिडिल कट के पास कल रात यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि रायपुर की ओर जा रहा ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 बीएच 1811 अचानक अनियंत्रित होकर मिडिल कट के दूसरी तरफ जैसे ही पहुंचा रायपुर की ओर आ रहे दूसरे ट्रेलर ने उसे जोरदार ठोकर मार दी जिससे दोनों ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर खुर्सीपार व छावनी थाना पुलिस पहुंची। ट्रेलर का चालक बुरी तरह फंसा हुआ था। उसे किसी तरह से बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने सुचारु करवाया।