भिलाई में दर्दनाक घटना : असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भिलाई में दर्दनाक घटना : असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


भिलाईनगर, 01 मई 2026। भिलाई स्थित प्रथम बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 20 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आयुष झरिया के रूप में हुई है, जो फर्स्ट बटालियन में पदस्थ असिस्टेंट कमांडेंट संतोष कुमार झरिया का बेटा था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

घर पर अकेला था युवक

स्मृति नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 30 अप्रैल की शाम करीब 7 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। पिता संतोष कुमार झरिया विधानसभा ड्यूटी में तैनात थे, जबकि मां और बहन गांव गई हुई थीं।

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

BBA का था स्टूडेंट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आयुष झारिया रुंगटा कॉलेज में पढ़ता था। वह बीबीए प्रथम वर्ष का स्टूडेंट था। देर रात पिता ड्यूटी घर लौटे तो उन्होंने बेटे की लाश को फंदे पर लटकते देखा।

जांच में जुटी स्मृति नगर पुलिस

उन्होंने फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से शव को उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद शव गृहग्राम रवाना

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 1 मई को पोस्टमार्टम के बाद शव को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले स्थित उनके गृहग्राम के लिए रवाना किया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।