भिलाई नगर, 12 जून। टूर एण्ड ट्रेवल में फेंन्चाईसी दिलाने के नाम से ठगी करने वाले शातिर पति एवं पत्नि को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपीयों ने कुल एक करोड़ 50 लाख की ठगी की है।
जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि प्रार्थी टी.व्ही. जय प्रदीप पिता आर. टी. पनिकर उम्र 49 साल साकिन नेहरू नगर भिलाई चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला ने सूचना दिया गया कि 6 सितंबर 2022 को लेट्स ट्रेवल फ्री के नाम से आफिस सूर्या माल जुनवानी में संचालित था। जिसके संचालक नागेष कुमार धारा एवं आरती के द्वारा लोगो को टूर एण्ड ट्रेवल के नाम एवं फेंचाईसी एवं अन्य स्कीम बताकर अधिक लाभाँस देने का प्रलोभन देकर योजनाबद्व तरीके से प्रार्थी से 45,00,000 रू, रामकिशोर सिंह से 10,40,000 रू, इन्द्रजीत कौर से 80,00,000 रू विवेक विष्वकर्मा से 10,40,000 रू, इन्द्रजीत गुलाटी से 2,00,000 रू अन्य लोगो के साथ धोखाधड़ी किया गया है तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 675/2025 धारा 420,120-बी भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी नागेष कुमार धारा पिता स्व. जर्नादन के उम्र 52 साल निवासी पो0 रामदास नगर कडलू कसरगोड़ थाना/जिला कसरगोड का प्रोडक्शन वांरट जिला जेल बालोद को एवं श्रीमती आरती पिता सीतारामा उम्र 52 साल साकिन ग्राम कसरगोड को थाना राजहरा जिला बालोद के प्रकरण में निरूद्व होने के संबंध में जानकारी मिलने पर विधिवत् न्यायालय से प्रोडक्शन वांरट जारी कराकर आज गिरफ्तारी किया। जाकर न्यायायिक रिमांड पर न्यायलय में प्रस्तुत किया गया है। जिसेे केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।
प्रकरण के आरोपी नागेष कुमार धारा एवं आरती के विरूद्व इस प्रकारण के अलावा अन्य अपराध दर्ज है।
- थाना बैगलोर सिटी में अपराध क्रमांक 14/2019 धारा 420, 34 भादवि
- थाना राजहरा जिला बलोद में अपराध क्रमांक 158/2024 धारा 420,34 भादवि
नाम आरोपियान :-
01.आरोपी नागेष कुमार धारा पिता स्व. जर्नादन के उम्र 52 साल निवासी पो0 रामदास नगर कडलू कसरगोड़ थाना/जिला कसरगोड
2 श्रीमती आरती पिता सीतारामा उम्र 52 साल साकिन ग्राम कसरगोड

