*बीईसी में टूल डाउन काम बंद हड़ताल शुरू, बारिश के बीच चौक पर जमे हैं मजदूर*

*बीईसी में टूल डाउन काम बंद हड़ताल शुरू, बारिश के बीच चौक पर जमे हैं मजदूर*


बीईसी में टूल डाउन काम बंद हड़ताल शुरू, बारिश के बीच चौक पर जमे हैं मजदूर

भिलाई नगर, 11 जनवरी। आज बरसात के बीच औद्योगिक क्षेत्र स्थित भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन में सभी मजदूरों ने टूल डाउन काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन हथखोज भिलाई के बीईसी चौक पर प्रदर्शन स्वरूप सभी मजदूर सुबह से जमे हुए हैं।

छत्तीसगढ़ मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष आदित्य सिंह एवं महासचिव अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि दो महीने से मजदूरों को वेतन नहीं दिया गया है। जब बीईसी प्रबंधन से मजदूरों ने वेतन के लिए दबाव बनाया तो बिना बताए गेट पर नोटिस लगाकर मजदूरों को काम से बाहर कर दिया गया है जिसके विरोध में सुबह से लामबंद मजदूरों ने काम बंद हड़ताल प्रारंभ की है जो कि मांग पूरे होने तक जारी रहेगी। मजदूरों को लंबित वेतन तत्काल देते हुए निकाले गए श्रमिकों को काम पर रखने की मांग करते हुए यहां प्रदर्शन किया जा रहा है।