अवैध मांस विक्रय के विरोध में कल पोटिया कला वार्ड क्रमांक 53 एवं 54 के वासियों द्वारा दिया जाएगा एक दिवसीय धरना
दुर्ग 19 मार्च । नगर पालिक निगम दुर्ग के पोटिया कला वार्ड क्रमांक 53 एवं 54 में अवैध मांस के विक्रय के संबंध में सुबह 8:00 बजे से एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन दोनों ही वार्ड के वासियों के द्वारा किया जाएगा।
पोटिया कला वार्ड क्रमांक 53 एवं 54 शुरू से वार्ड वासियों के द्वारा अवैध मास के संबंध में विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त, महापौर, विधायक एवं समस्त जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है। पोटिया कला चौक में अवैध मांस विक्रय प्रतिबंधित होना चाहिए था। इसके बावजूद भी अभी तक इस संबंध में किसी प्रकार से कार्यवाही एवं अमल नहीं किया गया है। इसलिए समस्त सर्व समाज पदाधिकारी एवं समस्त वार्ड वासियों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 20 मार्च दिन रविवार को सुबह रखा गया है। लोकेश साहू ने समस्त वार्ड वासी से इस कार्यक्रम में भाग लेकर अवैध मांस के विक्रय के संबंध में विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है।

