आज जिले से मिले 30 संक्रमित मरीजों, सर्वाधिक 15 भिलाई से, जबकि 43 मरीजों हुए स्वस्थ
दुर्ग 5 जुलाई । जिला दुर्ग में आज 30 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 43 संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण कुल संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर अब 146 रह गई है। आज सर्वाधिक 15 मरीज भिलाई क्षेत्र से मिले हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न जांच केंद्रों से कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए सैंपल एकत्रित किए गए थे जिसमें से 30 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। आज सर्वाधिक 15 मरीज भिलाई क्षेत्र से मिले हैं । जबकि रिसाली से 7 चरोदा से 5 एवं दुर्ग क्षेत्र से केवल तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। रिसाली सेक्टर से एक ही परिवार के दो सदस्य संक्रमित मिले हैं। वही आज 43 संक्रमित मरीज पूर्णता स्वस्थ हुए हैं। जिसके कारण जिले में घटकर कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 146 रह गई है।

