तीन निगम एवं एक पालिका से आज 194 अभ्यार्थियों ने नामांकन वापस लिया, भाजपा प्रत्याशी ने भी लिया नाम वापस, 721 अभ्यार्थी लड़ेंगे चुनाव, चुनाव का हुआ आवंटन

दुर्ग 6 दिसंबर । जिले में तीन नगर निगम एक नगर पालिका परिषद में पार्षदों का आम निर्वाचन एवं उतई नगर पंचायत में उप निर्वाचन आज नाम वापसी के दिन कुल 194 अभ्यार्थियों के द्वारा नाम वापस लिए गए । भिलाई निगम  वार्ड 19 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जितेश सिंह द्वारा नाम वापस लिया जाना सर्वाधिक चर्चा का विषय रहा । नाम वापसी के पश्चात चुनाव चिन्हों का वितरण किया गया नगर निगम भिलाई में आज 119 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया। अब 318 अभ्यार्थी चुनाव मैदान में है। नगर निगम भिलाई चरोदा मेबआज 23 अभ्यार्थियों ने नाम वापस लिया है। जिसके कारण मैदान में अब 147 अभ्यार्थी रह गए हैं।  नगर निगम रिसाली में आज 45 अभ्यार्थियों ने नाम वापस लिए मैदान में अब 164 अभ्यर्थी रह गए हैं। नगर पालिका परिषद जामुल मैं आज 5 अभ्यार्थियों ने नाम वापस लिया जिसके कारण मैदान में कुल 87 अभ्यार्थी रह गए हैं एवं उतई नगर पंचायत के उप निर्वाचन में किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया है जहां एक ही वार्ड के लिए 5 अभ्यर्थी के मध्य सीधा मुकाबला होना है ।