टैक्स बचाने एक नंबर से सड़क पर दौड़ायी 2 बस : दुर्ग में हीरा बस सर्विस की करतूत

टैक्स बचाने एक नंबर से सड़क पर दौड़ायी 2 बस : दुर्ग में हीरा बस सर्विस की करतूत


🛑 दोनों वाहन जप्त, मलिक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

भिलाई नगर 18 मार्च । दुर्ग जिले में एक ही नंबर प्लेट से 2 बस सड़क पर दौड़ायी जा रही थी। दोनों बस मान सिंह की हैं, जो हीरा बस सर्विस के नाम से चल रही थीं। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों बस को जब्त कर संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि प्रार्थी लक्ष्मी पाण्डेय पिता स्व0 राम आश्रय पाण्डेय उम्र 52 साल निवासी नंदनी माईन्स वार्ड क्रमांक 09, 100 यूनिट के द्वारा थाना प्रभारी के नाम हीरा बस सर्विस के मलिक द्वारा एक नबंर की दो बस चलाकर छल एवं धोखाधडी करने के सबंध में एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया किया गया था। आवेदन का अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। हीरा बस सर्विस के मालिक द्वारा CG 07 E 0872 नबंर की 02 बस चलाकर छल एवं धोखाधडी कर रहा था। 17 मार्च की सुबह 11.00 बजे पावर हाउस भिलाई जा रहा था हीरा बस सर्विस के आफिस के सामने नंदनी रोड के सामने पहुचा था कि देखा कि CG 07 E 0872 नबंर की आरेज कलर की दो बस खडी थी। तब लक्ष्मी पांडे ने जाना कि हीरा बस सर्विस का मालिक मान सिंह आम जनता एवं शासन के साथ एक नंबर की दो बस चलाकर छल एवं धोखाधडी कर रहा है।
जामुल पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को थाने में लाकर पूछताछ की गई उसने एक नंबर प्लेट दो बस में लगाने की बात को कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मी पाण्डेय की रिपोर्ट पर से हीरा बस सर्विस का मा‍ल‍िक मान सिंह के खिलाफ 318(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद किया एवं कार्यवाही करते हुए आज बस मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।