🔴 मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का, जांच में जुटी पुलिस
भिलाई नगर, 26 सितंबर। खुर्सीपार में कोरोना से बचने बूस्टर डोज लगवा घर लौट रहे ड्रायवर का रास्ता रोक उससे जबरन रुपये मांग रहे दो आरोपियों ने उसे शराब की बोतल से मार चोट पहुंचायी और जब ड्रायवर घटना की रिपोर्ट करने थाना गया तो उसके घर में घुस चाकू से डरा धमका तोड़ फोड़ की। इस मामले में खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी महेश और कृष्णा देवार के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 427, 452 और 506बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतलाल विश्वकर्मा (35 वर्ष) निवासी डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद नगर पड्डा प्राईड के बगल खुर्सीपार पेशे से ड्रायवर है। उसके घर के पास अंग्रजी शराब दुकान है। शासकीय अस्पताल खुर्सीपार से कोरोना का बूस्टर डोज लगवाकर वह अपने घर आ रहा था तभी दोपहर लगभग 2 बजे घर के सामने पहुँचा तभी महेश देवार और कृष्णा ने आए और शराब के नशे में उससे जबरन रूपये मांगने लगे। मना करने पर विवाद के दौरान महेश उससे गाली गलौच करते हुए चाकू निकाल उसे धमकाने लगा। अमृतलाल ने महेश को धक्का दिया धक्का दिया और वहां से जाने लगा तो महेश और कृष्णा देवार ने खाली शराब की शीशी उसे फेंक कर मारा जिससे उसकी पीठ व सीने में चोंट आई। जब घटना की शिकायत करने अमृत थाना पहुंचा तो उसकी पत्नी चांदनी देवी ने फोन पर बताया कि महेश और कृष्णा ने शराब के नशे मे उनके घर घुसकर तोड़फोड़ की और अमृत की मां गुलायची देवी को चाकू दिखा धमका रहे हैं। पड़ोसी बृजकिशोर और संतोष ने बीचबचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते वहां से फरार हो गए है।

