सीजी न्यूज ऑनलाइन, 28 जून। सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास (ब्लॉक डी-3) में शुक्रवार देर रात तीन युवतियों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। हमले में तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें फौरन सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवतियों के नाम उर्मिला, प्रमिला और सरिता श्रीवास बताया गया है। तीनों यहां किराये के मकान में रहती हैं।
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। अफरा-तफरी के माहौल के बीच पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक हमले की असली वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने कहा है कि वह हमलावर की पहचान और मंशा को लेकर जांच कर रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
तीनों युवतियों का सिम्स में इलाज जारी है और पुलिस ने परिजनों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
