मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के तीन तस्कर पकड़े गए दुर्ग में, आरोपियों से 60 हजार का 6 किलो गांजा जप्त

मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के तीन तस्कर पकड़े गए दुर्ग में, आरोपियों से 60 हजार का 6 किलो गांजा जप्त


भिलाई नगर 3 नवंबर । दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 6 किलो 30 ग्राम गांजा के साथ 03 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों तस्कर मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ अभियान के दौरान कल नया बस स्टैण्ड दुर्ग के पास 03 लडके अवैध रूप से गांजा बेचने की मुखबिर सूचना पर बताये स्थान पर दाबिश दी गई, जहां 03 लडके मिले जिसके हाथ में बैग एवं थैला था। संदिग्ध होने पर बैग एवं थेले को चेक किया गया। जिस पर आरोपी अभिषेक गुप्ता पिता प्रेमचंद गुप्ता उम्र 19 साल साकिन पटहेरा म.प्र. हाल रैन बसेरा दुर्ग मनीष गुप्ता पिता गेंदालाल उम्र 20 साल साकिन पटहेरा म.प्र. होल रैन बसेरा दुर्ग मनीष द्विवेदी पिता अश्वनी द्विवेदी उम्र 18 साल साकिन पंदुरा इलाहाबाद उ.प्र. हाल रैन बसेरा दुर्ग से पृथक पृथक कुल 6.30 किलो ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ (गांजा) कुल कीमत 60000/- रू. जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों को समय सदर में विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1250/2022 धारा 20 नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार अरोपीयों को न्यायालय पेश किया गया।