Breaking : दुर्ग पुलिस में तीन निरीक्षकों का तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश

Breaking : दुर्ग पुलिस में तीन निरीक्षकों का तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश


दुर्ग, 15 जुलाई। दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने तीन निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में 14 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा, जो अब तक थाना प्रभारी अजाक, दुर्ग के पद पर पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी अण्डा बनाया गया है।

वहीं निरीक्षक घुनाराम ओगरे, जो रक्षित केन्द्र, दुर्ग में पदस्थ थे, उन्हें यातायात शाखा, दुर्ग में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा निरीक्षक भीषेण पिस्दा, जो रक्षित केन्द्र, दुर्ग में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी बोरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगा। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों एवं शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।