सीजी न्यूज ऑनलाइन 22 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नई पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार श्रीमती किरण कौशल, भा.प्र.से. (2009), सचिव, मंत्रालय को आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
अवनीश कुमार शरण, भा.प्र.से. (2009), आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, गृह निर्माण मंडल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा आकाश छिकारा, भा.प्र.से. (2017), संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कलेक्टर, जिला बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है।


