तीन बांग्लादेशी एटीएस की गिरफ्त में, टिकरापारा में रहकर बनवाए फर्जी कागजात

तीन बांग्लादेशी एटीएस की गिरफ्त में, टिकरापारा में रहकर बनवाए फर्जी कागजात


🛑 इराक भागते हुए पकड़े गए मुंबई एयरपोर्ट पर

सीजी न्यूज ऑनलाइन 10 फरवरी । एटीएस रायपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी मूल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग फर्जी दस्तावेज बनाकर टिकरापारा मिश्रा बाड़ा में रह रहे थे। राज्य सरकार के निर्देश के बाद पिछले दिनों पुलिस ने तीन हजार संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनका वेरिफिकेशन कराया था।

करीब ढाई सौ संदिग्ध जेल भी भेजे गए है। फ़िलहाल शासन के निर्देश के बाद पुलिस फ़ोर्स अलर्ट है। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। बहरहाल तीनों को इराक भागने के दौरान नागपाड़ा पुलिस की मदद से मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों ने फर्जी अंक सूची के आधार पर रायपुर के पते से पासपोर्ट बनवा लिया था। एटीएस ने ट्रांजिट रिमांड पर कुछ देर पहले तीनों को लेकर रायपुर पहुंची है। तीनों सगे भाई हैं। टिकरापारा रायपुर में मिश्रा बाड़ा निवासी इन तीनों व्यक्तियों द्वारा फर्जी दस्तावेज बनवाकर अचानक 26-1-25 को बगदाद इराक) जाने के हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन से मुंबई पहुँचने की सूचना प्राप्त होने पर इन्हें एटीएस छत्तीसगढ़ रायपुर ने एटीएस मुंबई नागपाड़ा यूनिट के सहयोग से पायधुनी इलाके से पकड़ा गया है। इनके पास से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड के साथ ही बगदाद का वीजा बरामद किया गया। संदिग्धों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे तीनों जियारत के बहाने बगदाद जाकर छिपकर रुकने वाले थे, वापस भारत नहीं आने वाले थे।

तीनों व्यक्तियों रायपुर में रहने के दौरान भारतीय दस्तावेज आधार, पैनकार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवाया है। यूसीसी लागू होने और भारत में पकड़े जाने के डर से जन्मतिथि के प्रमाण पत्र के लिए फर्जी मार्कशीट, सत्कार कम्प्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ के माध्यम से बनवाया था। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि पूर्व में भी कई व्यक्ति इसी तरह सत्कार कंप्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ़ की मदद से फर्जी दस्तावेज बनवाकर इराक़ जा चुके हैं और वापस नहीं आए हैं।
मोहम्मद आरिफ और शेख अली एवं अन्य के द्वारा संगठित रैकेट बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों देश के बाहर भेजा जा रहा है।
संदिग्धों की अन्य अवैधानिक गतिविधियों के संबंध में जाँच की जा रही है।
आरोपियों के पिता शमसुद्दीन, माता रशीदा, भाई अजगर, बहन सुरैया, इस्माईल की पत्नी यास्मीन और 2 बेटियां वर्तमान में बांग्लादेश में रह रहे हैं। तीनों के विरुद्ध थाना टिकरापारा में धारा 318 (4), 338, 340, 111 बीएनएस, भारतीय पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 (इ) का अपराध दर्ज किया गया है।

संदिग्ध बंगलादेशी के नाम इस प्रकार हैं।

  1. मोहम्मद इस्माईल 27 वर्ष, मूलनिवासी नाभरन, जिला जैसोर, प्रांत खुलना, बांग्लादेश, वर्तमान पता मिश्रा बाड़ा, ताजनगर टिकरापारा, रायपुर
  2. शेख अकबर 23 वर्ष मूलनिवासी नाभरन, जिला जैसोर, प्रांत खुलना, बांग्लादेश, वर्तमान पता मिश्रा बाड़ा, ताजनगर टिकरापारा, रायपुर
  3. 3. शेख साजन 22 वर्ष मूलनिवासी नाभरन, जिला जैसोर, प्रांत खुलना, बांग्लादेश, वर्तमान पता मिश्रा बाड़ा, ताजनगर टिकरापारा, रायपुर ।