दुर्ग 1 नवंबर । निरंकारी फर्नीचर के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा दुर्ग के पास दिनदहाड़े दोपहर 1:30 बजे के लगभग करीब पौने तीन लाख रुपए की उठाई गिरी की घटना को आरोपियों के द्वारा अंजाम दिया गया। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए युवक को उसके रुपए जमीन में गिर जाने का हवाला देकर उलझा दिया और बाइक की डिग्गी में रखें 2 लाख 70 हजार रुपए की उठाई गिरी कर फरार हो गए पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वह किसी भी अनजान व्यक्तियों के बहकावे में ना आवे एवं अपने नगद रकम को लापरवाही पूर्वक डिग्गी में ना रखें रुपयों को वाहनों की डिग्गी में रखना असुरक्षित है।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि आज दोपहर को मोहम्मद नसीम पिता मो सलीम उम्र 42 साल साकिन गंज पारा के द्वारा आज चेक से पैसा निकलकर अपने मोटरसाइकिल के डिक्की मे 2 लाख 70 हजार रुपए रखे थे । इसी दौरान के बाद अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोहम्मद नसीम को रुपए गिरने का हवाला देकर उलझा दिया। अज्ञात व्यक्ति पर विश्वास करते हुए मोहम्मद नसीम जमीन पर गिरे हुए रुपयों को उठाने के कार्य में उलझ गया और इसका लाभ उठाते हुए अज्ञात आरोपी नसीम की डिक्की में रखे 2 लाख 70 हजार रुपए डिग्गी डिग्गी से निकालकर फरार हो गया। घटना शहर के व्यस्ततम मार्केट में दोपहर करीबन 1:30 बजे निरंकारी फर्नीचर के पास स्थित स्टेट बैंक की है।
दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए जागरूकता अत्यधिक आवश्यक है बैंक अथवा एटीएम से रुपए निकालते समय किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में नहीं आना चाहिए अज्ञात व्यक्ति पर विश्वास करने पर ही इस प्रकार की घटना होने की संभावना रहती है पुलिस अधीक्षक के द्वारा आम नागरिकों से कहा गया है कि रुपए स्वयं के पास ही रखें एवं वाहनों की डिग्गी में रखने से सदैव ही बचे।

