राह चलते मोबाइल लूटने वाले धरे गए तीन आरोपी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जप्त
भिलाई नगर 27 अप्रैल । रास्ते चलते मोबाईल लूटने वाले तीन आरोपियों को सुपेला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। लूटा गया मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद की गई है।
सुपेला पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दिनेश चंद्र निवासी नेहरू नगर भिलाई रात्रि करीबन 08.00 बजे नेहरू नगर चौराहा से वापस पैदल अपने घर जा रहा था कि सुराज अस्पताल गुरुद्वारा नेहरू नगर के पास एक मोटर साइकिल में सवार तीन अज्ञात लड़के आये और प्रार्थी के मोबाईल को लूट कर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 362/ 2022 धारा 392, 34 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
मुखबीर सूचना के आधार पर ‘ संदेही आकाश बंजारे पिता सुरेश बंजारे उम्र 24 साल निवासी केम्प – 2 बैकुंठधाम छावनी एवं समीर खान पिता अमजद खान उम्र 19 साल निवासी केम्प – 2 शारदा पारा छावनी को पकड़कर कड़ी पूछताछ करने पर एक सागर नामक लड़के के साथ मिलकर प्रार्थी का मोबाईल लूट करना स्वीकार किये। लूटे गये मोबाईल को बैकुंठधाम छावनी के लड़के के पास बिक्री करना बताये। जिससे लूटा गया मोबाईल जप्त किया है। आरोपीगणों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपियो से पूर्व में इस तरह की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक सुरेश ध्रुव, उप निरी. लखेश गंगेश, प्र. आर. संतोष शर्मा, आरक्षक रवि कुमार एवं विशाल सिंह का विशेष योगदान रहा।
