सुपेला में सट्टा-पट्टी लिखते तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सुपेला में सट्टा-पट्टी लिखते तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल


🔴नगदी व मोबाइल जब्त, सुपेला पुलिस की कार्यवाही

भिलाईनगर, 21 फरवरी 2026। अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने सुपेला थाना क्षेत्र में तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, दो मोबाइल फोन और 5,790 रुपये नगद जब्त किए गए हैं।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि 21 फरवरी को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मछली मार्केट, लक्ष्मी नगर क्षेत्र में कुछ व्यक्ति संगठित रूप से रुपए-पैसे का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को सट्टा लिखते हुए पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रवि साहनी (38 वर्ष), कोमल सिंह (28 वर्ष) और अमित कुमार गुप्ता (19 वर्ष) बताए। तलाशी के दौरान उनके पास से सट्टा-पट्टी, दो नग मोबाइल फोन और 5,790 रुपये नगद बरामद किए गए।
इस मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 297/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं बीएनएस की धारा 112 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि मोतीलाल खुरसे, प्रधान आरक्षक योगेश चन्द्राकर, उपेन्द्र सिंह एवं आरक्षक सुरेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों से दूर रहें। ऐसे कृत्य कानूनन दंडनीय अपराध हैं। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।