दुर्ग के मोबाइल स्टोर में बलात प्रवेश कर पीटा संचालक को,10 हजार रुपए लूटकर फरार हुए तीन आरोपी
दुर्ग 19 सितंबर । दुर्ग के मोबाइल एवं फैंसी स्टोर्स में बलात प्रवेश कर संचालक पर उस तरह से हमला कर नगद 10 हजार रुपए लूट कर तीन आरोपी फरार हो गए मोबाइल स्टोर संचालक की रिपोर्ट पर से दुर्ग कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।प्रार्थी रोहित गुप्ता 35 वर्ष बी 3 सीएचपीएल ड्रीम होम स्मृति नगर जुनवानी भिलाई में रहता है। रोहित का मोबाईल एवं फैंसी स्टोर्स दुकान महाराजा चौक दुर्ग के पास स्थित है। कल रोहित दुकान में बैठा था रात्रि करीबन 07:30 बजे अजय दुबे पचरी पारा दुर्ग एवं दिपेश साहू व अन्य एक व्यक्ति आये बैठकर बातचीत करने लगे। अचानक अजय दुबे नहीं रोहित के सीने में गन टिका दिया, बाद में तीनों दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखे बिक्री का रकम 10,000/-रूपये को लूट कर ले जाने लगे जिसे मना करने पर अपने पास रखे उस्तूरा से रोहित पर हमला कर मारपीट किये है। मारपीट करने पर रोहित के दाहिने हाथ की कलाई के पास एवं दोनों गाल एवं दाहिने कान एवं दाहिने पैर के घुटना के पास चोट लगी है। आज रिपोर्ट पर दुर्ग कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी अजय दुबे दीपेश साहू एवं एक अन्य के खिलाफ धारा 394 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

