भिलाई नगर 2 फरवरी। बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या के छत्तीसगढ़ में घुसपैठ पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जिन्हें वोट बैंक बढ़ाना होता है वहीं घुसपैठ कराते हैं पिछली सरकार ने क्या किया?
उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव में EVM का पहली बार उपयोग हो रहा है ? देश के सारे मुख्य चुनाव चाहे लोकसभा चुनाव हो चाहे विधानसभा चुनाव हो EVM का यूज़ हो रहा है। लंबे समय से उपयोग में आने के कारण EVM को लेकर जन जागरूकता की आवश्यकता नहीं है और यदि प्रत्याशी को लगता है तो घर-घर जाकर मतदाताओं को बटन कैसे दबाना सीखाए एवं दिखाएं। उन्होंने कहा कि गांव में चार चुनाव होते हैं ग्रामीण वोटर वोट करता है। जनता को बेवकूफ नहीं समझना चाहिए जनता को पर्याप्त ध्यान है, विवेक है, समझ है। गांव क्षेत्र के वोटर चार चुनाव में पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला के लिए एक साथ वोट करते हैं। गांव की माताएं एवं बहनें भी परफेक्ट वोट करती हैं। उन्हें भी पता होता किसे जिताना है किस नहीं।
बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या के घुसपैठ से संबंधित सवाल पर कहा कि जिन्हें अपने वोट बैंक बढ़ाने होते हैं वही बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या की घुसपैठ कराते है। और जिनके वोट बैंक होते हैं वे ही इन विषयों पर चिंता करते हैं। बहुत स्पष्ट है पिछली सरकार ने किया क्या है ? बहुत स्पष्टता के साथ कह रहा हूं कि जितने भी लोग होंगे उनकी जांच की जाएगी। एक दिन दो दिन में नहीं होता है लंबी प्रक्रिया है हमें समझना होता है लंबी प्रक्रिया के साथ कैसे-कैसे होता है। बहुत टेढ़ी खीर है।

