🛑केरल में आयोजित भव्य समारोह में कैथोलिकोस ऑफ द ईस्ट ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए मिला अवार्ड
भिलाईनगर, 01 नवंबर 2026। मलंकरा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के 33 डायोसिस में उत्कृष्ट पहचान रखने वाले कोलकाता डायोसिस के थॉमस रमब्बान को कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट किसानी कार्यों के लिए प्रतिष्ठित कृषि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 30 अक्टूबर को केरल स्थित चर्च परिमल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
थॉमस रामबान को यह पुरस्कार कैथोलिकोस ऑफ द ईस्ट एवं मलंकरा मेट्रोपॉलिटन के सुप्रीमो एच.एच. बेसिलियस मार्थोमा मैथ्यू तृतीय के करकमलों से प्रदान किया गया। इस अवार्ड में थॉमस रमब्बान को ₹25000 नकद, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।
बताया गया कि वर्तमान समय में जहां उन्नत कृषि एवं खेती-किसानी के क्षेत्र में नवाचार और सक्रिय भागीदारी अपेक्षाकृत कम देखने को मिल रही है, वहीं थॉमस रमब्बान ने कृषि गतिविधियों के माध्यम से एक उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। कृषि के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों और योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।
भिलाई के थॉमस रमब्बान को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से कोलकाता डायोसिस में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर कोलकाता डायोसिस के बिशप एलेकसिओस मार यूसेबिओस, कोलकाता डायोसिस काउंसिल, सेंट थॉमस मिशन एवं एग्जीक्यूटिव बॉडी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस सम्मान को भिलाई और कोलकाता डायोसिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


