इस दिन दुर्ग जिले में शुष्क दिवस घोषित, सभी शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद

इस दिन दुर्ग जिले में शुष्क दिवस घोषित, सभी शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद


दुर्ग, 05 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले में 15 अगस्त को शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिले की सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों, बार, होटल-बार, रेस्टोरेंट-बार, क्लब और भंडारण भंडागार को पूरे दिन बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 15 अगस्त को जिले में संचालित सभी फुटकर देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, एफ.एल., सी.एस., एल.एल. श्रेणी के विभिन्न लाइसेंसधारी प्रतिष्ठान तथा भिलाई स्थित मदिरा भंडारण भंडागार पूर्णतः बंद रहेंगे।

कलेक्टर ने आबकारी विभाग और संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्रता दिवस के सम्मान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में शुष्क दिवस लागू किया गया है।