सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 8 जुलाई । वर्ष 2024 में Maruti WagonR भारतीयो के दिलों में फिर से राज करने के लिए आ गई है। यह कार लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। और अपने अधिक माइलेज और शानदार प्रदर्शन और फीचर्स के कारण एकांकी परिवारों की पसंद बन रही है।
Maruti WagonR 2024 की आकर्षक और इस कार का टॉल-बॉय डिज़ाइन इसकी सबसे खास बात है। इस डिज़ाइन के कारण कार को एक अलग पहचान मिल रही है, यह डिजाइन इस कार को अंदर भी अधिक जगह प्रदान करता है। इसका मतलब है कि ड्राइविंग के दौरान बेहतर व्यू मिलेगा और आपके परिवार को आराम से बैठने के लिए काफी बड़ी जगह मिलेगा।
दमदार प्रदर्शन और बेहतरीन माइलेज
यह दो वेरिएंट के साथ आती है – 1.0 लीटर और 1.2 लीटर। दोनों ही इंजन हाई माइलेज के लिए जाने जाते हैं। अधिक माइलेज चाहते हैं, तो 1.0 लीटर इंजन आपके लिए सही रहेगा, जो पेट्रोल पर 25.19 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। वहीं, 1.2 लीटर इंजन थोड़ी अधिक पॉवर के साथ आता है और 23.56 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। इसके अलावा, सीएनजी भी उपलब्ध है, जो 34.05 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है।
कार में है आरामदायक जगह
वैगनआर के अंदर की जगह आपको हैरान कर देगी। इस कॉम्पैक्ट कार में चार लोग आसानी से बैठ सकते हैं। साथ ही, इसमें कई मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं और म्यूजिक सुन सकते हैं। वैगनआर में सेफ्टी को पहले माना जाता है। एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसी हाई तकनीक आपकी कार को सेफ रखने में मदद करती है।
क्या है इस कार की कीमत
मारुति की इस कार की कीमत की बात करते हैं। तो इसके दाम काफी कम है। इस गाड़ी की कीमत भारतीय बाजार में 5.7 लाख से शुरू होकर 10 लाख़ रुपए तक है। इसके अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से यह कार आपके बजट में फिट बैठती है यदि आप इस गाड़ी को EMI प्लान के जरिए खरीदना चाहते हैं तो आप इस गाड़ी के नियमों के मुताबिक डाउन पेमेंट जमा करके बाकी बकाया पेमेंट को EMI प्लान के जरिए चुका सकते हैं।
यदि आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो किफायती हो, अच्छी माइलेज दे और साथ ही आरामदायक और शानदार फीचर्स भी हो, तो 2024 मारुति वैगनआर आपके लिए एक जबरदस्त कार हो सकती है।

