*भिलाई आयरन एण्ड स्टील से दीवार फांद काॅपर पाईप ले उडे़ चोर*

*भिलाई आयरन एण्ड स्टील से दीवार फांद काॅपर पाईप ले उडे़ चोर*


भिलाई आयरन एण्ड स्टील से दीवार फांद काॅपर पाईप ले उडे़ चोर

भिलाई नगर, 12 फरवरी। हथखोज स्थित एक कंपनी की बाउंड्रीवाल फांद कर अज्ञात चोर 20 फीट लंबी और 7 किलो की काॅपर पाईप चोरी कर ले गए हैं। सुपरवाइज़र विजय दीक्षित की रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई पुलिस धारा 379, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 

प्राप जानकारी के अनुसार भिलाई आयरन एण्ड स्टील प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-2 हथखोज के सुपरवाईजर विजय (59 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि बीती रात्रि लगभग साढ़े 8 से 9 बजे के मध्य अज्ञात चोर कंपनी की दीवार फांद कर अंदर प्रवेश किया और अंदर रखे कापर पाईप एक बंडल जिसमें 6 नग पाईप रहता है, जिसकी लंम्बाई 20-20 फिट एवं एक कापर पाईप का वजन 7 किलो ग्राम का होता है, इस तरह कुल वजन 42 किलो कीमत लगभग 50 हजार चोरी कर ले गया है।