खुर्सीपार से घर के सामने खड़ी बुलेट उठा ले गए चोर, जुर्म दर्ज
भिलाई नगर, 5 फरवरी। खुर्सीपार में दुकान के सामने खड़ी बुलेट गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर ले उड़ा। रिपोर्ट पर खुर्सीपार पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय शेख इस्माल मकान नम्बर 124 जोन 3 खुर्सीपार निवासी का बेटा शेख नजीर खुर्सीपार में केजीएन चिकन बिरयानी दुकान संचालक है। उसने 3 फरवरी की रात 10 बजे दुकान बंद कर मोटर सायकल बुलेट क्रमांक सीजी 07 सीसी 2136 को दुकान के सामने खडी कर लाॅक करके घर अंदर सोने चला गया। सुबह करीब 6 बजे उठ कर देखा तो बुलेट दुकान के सामने से गायब थी। आसपास पता तलाश बाद कोई खबर नहीं मिलने पर कल रात खुर्सीपार थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी गई है। बुलेट की कीमत 2 लाख 19 हजार बताई गई है।

