मुख्यमंत्री के मोहल्ले से साढ़े नौ लाख नगदी ले उडे़ चोर, जांच में जुटी भिलाई-3 पुलिस

मुख्यमंत्री के मोहल्ले से साढ़े नौ लाख नगदी ले उडे़ चोर, जांच में जुटी भिलाई-3 पुलिस


मुख्यमंत्री के मोहल्ले से साढ़े नौ लाख नगदी ले उडे़ चोर, जांच में जुटी भिलाई-3 पुलिस

भिलाई नगर, 20 मई। भिलाई-3 पदुमनगर में ही मुख्यमंत्री भूतेश बघेल का निवास है, यहाँ पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बावजूद अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़ साढ़े नौ लाख रूपये ले उडे़ हैं। रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 380, 454 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जगत आटा चक्की के पीछे पदुम नगर निवासी 45 वर्षीय  विभूति भूषण पंडा ग्रेविटी फेरो कंपनी रायपुर में लेबर सप्लाई के साथ साथ बारदाना बनाने की पंडा ट्रेडर्स नाम से फैक्ट्री चलाते हैं। वो हर रोज सुबह सवा 7 बजे घर से खाना खाकर रायपुर के लिए अपने बेटे देवाशीष के साथ काम के लिए निकल जाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 मई को ग्रेविटी फेरो कंपनी से लेबर पेमेंट करने एवं पर्सनल लोन के लिए साढ़े 9 लाख रूपये जिसमें साढ़े 6 लाख रूपये लेबर पेमेंट के लिए एवं 3 लाख रूपये जमीन खरीदने के लिए एकाउंटेट अशोक अग्रवाल से लिए थे। उक्त रकम को उसी दिन शाम घर आकर भाई अश्वनी स्वांई के सोने वाले कमरे में जाकर रैक के उपर रखी अटैची में साढ़े 3 लाख रखकर अटैची लाक किया और लोहे की आलमारी के लाकर में बंद किया था।  लाकर के नीचे वाले खाने में सफेद भूरे मेहरून रंग के बैग में 5 लाख रूपये आलमारी में बंद कर लाक किया। उन्होंने बाहर से कमरा के दरवाजा बंद कर मुख्य दरवाजे में ताला लगा दिया था।  16 मई को प्रतिदिन की तरह रायपुर गए और अपना काम कर घर वापस आए। उन्होंने देखा कि नीचे कमरे का ताला बंद है, ऊपर जाकर खाना खाकर सो गए। 17 मई को सुबह रायपुर जाने के लिए अपने बेटे के साथ नीचे उतरे और बाहर की लाईट बंद कर दरवाजा देखा तो ताला बंद था। वो अपने बेटे के साथ रायपुर चले गए। शाम को जब वापस आए तो बेटे को घर के बाहर गेट की चाबी लेने टुकला पटनायक के घर भेजा। बेटे के चाबी लाने पर टुकला पटनायक के घर नाई का मोबाइल नंबर मांगने गए और वहाँ बैठे ही थे कि देवाशीष आकर बोला कि नीचे कमरे का ताला टूटा हुआ है। तब वो और टुकला पटनायक घर गए और देखा कि सामने कमरे में लगा ताला टूटा और दरवाजा खुला था। अंदर गए तो सामने कमरे के दीवान के उपर का गद्दा नीचे गिरा था सामान बिखरा था। भाई अश्वनी स्वांई के कमरे में देखा कि रैक के उपर रखी अटैची पलंग पर खुली पड़ी थी और सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। सारे रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।