मुख्यमंत्री के पड़ोसी मोहल्ले से लाखों के गहने और कैश ले गए चोर 🛑 चुनाव के ठीक दो दिन पहले सीएसईबी कर्मचारी के घर को बनाया निशाना

<em>मुख्यमंत्री के पड़ोसी मोहल्ले से लाखों के गहने और कैश ले गए चोर 🛑 चुनाव के ठीक दो दिन पहले सीएसईबी कर्मचारी के घर को बनाया निशाना</em>



भिलाई नगर, 21 नवंबर। छत्तीसगढ़ में द्वितीय चरण मतदान के ठीक दो दिन पहले अज्ञात चोरों ने मुख्यमंत्री निवास के पड़ोसी मोहल्ले में निवासी एक सीएसईबी कर्मचारी के सूने मकान को निशाना बनाया और ताला तोड़ लाखों की चोरी की है। पुरानी भिलाई पुलिस ने घटना की कल रात एफआईआर दर्ज करते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
पुरानी भिलाई थाना के एएसआई हीरामन रामटेके ने बताया कि 37 वर्षीय राजू निर्मलकर निवासी विश्व बैंक, कालोनी, गुरूघासी दास नगर भिलाई-3 सीएसईबी कर्मचारी हैं। 14 नवंबर की शाम अपनी पत्नि एवं बच्चों को छोड़ने गृह ग्राम चेटवा गए तथा वहां परिवार को छोड़कर रात्रि ड्यूटी सीएसईबी भिलाई-3 आ गए। उनकी ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। रात्रि ड्यूटी कर 15 नवंबर की सुबह 7 बजे अपने घर विश्व बैंक कालोनी, पहुंचे और घर के सामने मेन गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो चेनल गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरे अंदर जाकर देखा तो दोनों बेडरूम की आलमारी खुली हुई थी, पूरा सामान बिखरा हुआ मिला।
राजू ने पुलिस को बताया कि आलमारी के लाकर मे रखे सोने की एक जेन्स अंगूठी, सोने का टाप एक जोड़ी, बच्चों का सोने का लाकेट 2 नग, एक नग सोने का गणेश का लाकेट, एक नग सोने का ओम का लाकेट, एक सोने का पत्ती, बच्चों की चांदी की करधन, चांदी की गिलास, कटोरी, चम्मच, बच्चे की चांदी की पायल एक जोड़ी, एक नग चांदी का सिक्का 5 ग्राम, चांदी की चैन, चांदी का लाकेट, कार की चाबी व नगदी रकम किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।