भिलाई नगर, 28 अक्टूबर। रिसाली स्थित अपने बेटे के घर सोने गए रिटायर्ड स्कूल प्रिंसिपल के भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-10 स्थित निवास का ताला तोड़ अज्ञात चोर करीबन 300 युरो एवं 550 यूएस डालर की फोरेन करंसी, सोने की बाली, चांदी की भगवान की मूर्ति, 10 से 12 चांदी के सिक्के, एप्पल कंपनी का आईपैड, आईफोन 5, हेड फोन चोरी कर लाखों की चपत लगा गए हैं। चोरी की सूचना पर भिलाई नगर पुलिस ने धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
एएसआई भोजराम साहू ने बताया कि कृष्णा विद्यालय में प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त एएन पाढ़ी 24 अक्टूबर की रात्रि करीबन 11 बजे क्वा नं 4-ए, सड़क नं 33-ए, सेक्टर 10 अपने घर में ताला लगाकर बेटे अमित कुमार के पास प्रियंका नगर रिसाली में जा के सोये थे। अगली सुबह 10 बजे सेक्टर 10 आकर देखा तो ताला टूटा हुआ था और दरवाजा अंदर से बंद था। घर में चोरी होने की आशंका होने से उनका लड़का पीछे से घर के अंदर जाकर दरवाजा खोला और देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। रूम मे रखी दो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखी सोने की कान की बाली एवं चांदी की भगवान की मूर्ति, सिक्का 10-12 नग, एप्पल कंपनी का आई. पैड, एवं आई. फोन 5, हेड फोन, 4315 धिरम, करीबन 300 युरो एवं 550 युएस डालर की फोरेन करंसी कोई अज्ञात ताला तोड़कर घर मे प्रवेश कर चोरी कर ले गया।
भिलाई टाउनशिप में रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर से आईफोन, आईपैड, जेवर और फोरेन करंसी तक उठा ले गए चोर 🛑 ताला बंद कर गए थे रिसाली


