जिला सहकारी बैंक के कैशियर के घर से एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर लेकर भागे चोर

जिला सहकारी बैंक के कैशियर के घर से एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर लेकर भागे चोर


भिलाईनगर 10 मार्च। कोतवाली थाना अंतर्गत जिला सहकारी बैंक के कैशियर के घर से एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर समेत 50 हजार रुपए से ज्यादा की चोरी हो गई । रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि सेक्टर 8 सड़क 4 निवासी नमर्दा प्रसाद तिवारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मे कैशियर के पद पर पदस्थ है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 मार्च को पूरा परिवार रायपुर चला गया। घर पर कोई नहीं होने की वजह से ताला लगा हुआ था। 4 मार्च की सुबह सुबह जब बेटा गौरव तिवारी घर वापस आया तो देखा मेन दरवाजा बंद था । लेकिन रूम और किचन से लगा हुआ दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर जाकर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अंदर रखी आलमारी का ताला टूटा था। आलमारी मे रखी हाथ घड़ी, 55 इंच की एलईडी टीवी, साउंड बार, भरा हुआ गैस सिलेंडर, ईयर फोन, पावर बैंक, स्मार्ट वाच समेत करीब 50 हजार रुपए का सामान गायब था।