सेक्टर-5 मंदिर में गणेश प्रतिमा तोड़ गहने और श्रृंगार का सामान ले गया चोर, जांच में जुटी पुलिस

सेक्टर-5 मंदिर में गणेश प्रतिमा तोड़ गहने और श्रृंगार का सामान ले गया चोर, जांच में जुटी पुलिस


सेक्टर-5 मंदिर में गणेश प्रतिमा तोड़ गहने और श्रृंगार का सामान ले गया चोर, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई नगर, 12 जुलाई। टाऊनशिप के सेक्टर-5 स्थित मंदिर से अज्ञात चोर देवी माता के गहने और श्रृंगार का सामान चोरी किया और भगवान गणेश और दीपक स्टेंड भी तोड़ दिया है। दुर्गा माता आराधना ट्रस्ट के सचिव जी रवि राजा की सूचना पर भिलाई नगर पुलिस ने धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-5 जेपी चौक के समीप स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रहने वाली अमुदा पति वेंकट ने सुबह साढे़ 5 बजे सचिव को चोरी की सूचना दी। मैत्री कुंज निवासी जी रवि राजा मंदिर पहुंचे और देखा कि  दरवाजा का ताला टूटा है। उन्होंने डायल 112 को बुलाकर मंदिर मे प्रवेश किया। मंदिर के पंडित सांई कृष्णा ने बताया कि मंदिर अंदर रात्रि मे प्रवेश कर चोर माताजी के मंदिर से 2 ग्राम सोने का लाकेट, बेंटेक्स की चैन, मंगलसूत्र, काली माता की मूर्ति से बेंटेक्स की चैन व मंगलसुत्र, शीतला माता, चंडी मंदिर की मूर्ति से सोने का लाकेट 1 ग्राम व चांदी की चैन करीबन 1 तोला चोरी कर ले गया है। सचिव ने जानकारी दी कि मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति भी खंडित कर दी गई है।  मंदिर का बड़ा दीपक स्टेंड भी तोड़ दिया गया है। सुबह श्रद्धालु पूजा करने पहुँचे तो चोरी का पता लगा जिससे लोगो में रोष भी व्याप्त है।