भिलाई नगर 20 अक्टूबर । नशे के कारोबारी पर दुर्ग पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। थाना भिलाई नगर क्षेत्र से 3750 नग अल्फाजोलाम टेबलेट, 104 नग स्पासमों केप्सूल व चौकी स्मृति नगर क्षेत्र से 1021 नग अल्फाजोलाम टेबलेट आरोपियों से बरामद की गई है। चोरी की हुयी मोटर सायकल से घूम-घूमकर नशीली दवाईयाँ बेचता था । दुर्ग भिलाई क्षेत्र में नशीली दवाईयों का सप्लाई करते थे 03 आरोपी गिरफ्तार किए गए।एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग, थाना भिलाई नगर व चौकी स्मृति नगर की संयुक्त कार्यवाही ।

उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धिकी ने बताया कि ए.सी.सी. यू एवं थाना भिलाई नगर व चौकी स्मृति नगर की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान एसीसीयू की टीम को विशेष सूत्रों से पता चला की ऋषभ कपूर पिता राजकिशोर कपूर उम्र 33 वर्ष निवासी सेक्टर 07 सड़क नम्बर 37 / सी क्वार्टर नम्बर 27 / सी थाना भिलाई नगर नशीली अल्फाजोलाम टेबलेट एवं स्पासमों केप्सूल नशीली दवाईयां अपने पास रखे हैं एवं उसे बेच रहे है, कि सूचना मिलने पर टीम द्वारा ऋषभ कपूर को घेराबंदी कर पकड़ा गया । आरोपियों के कब्जे से 3750 नग नशीली अल्फाजोलाम टेबलेट, 104 नग स्पासमों केप्सूल को बरामद किया गया।
इसी क्रम में एसीसीयू की टीम को सूचना मिली कि विजय यादव निवासी हाउसिंग बोर्ड एवं कमलजीत सिंह निवासी खुर्सीपार नशीली अल्फाजोलाम टेबलेट को घूम-घूमकर एक चोरी की मोटर सायकल में बेच रहे है। सूचना की तस्दीकी हेतु दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनके पास से 1021 नग नशीली अल्फाजोलाम टेबलेट व चोरी की गयी मोटरसायकल बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई नगर एवं चौकी स्मृति नगर से की जा रही है। ए.सी.सी. यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक राजेश साहू चौकी थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, प्रभारी स्मृति नगर युवराज देशमुख की उल्लेखनीय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों मे ऋषभ कपूर पिता राजकिशोर कपूर उम्र 33 वर्ष निवासी सेक्टर 07 सड़क नम्बर 37 / सी क्वार्टर नम्बर 27 / सी थाना भिलाई नगर, विजय यादव पिता सुखनंदन यादव उम्र 30 वर्ष निवासी छठ तालाब के पास इड्रस्टीयल एरिया हाउसिंग बोर्ड एवं टेबलेट कवलजीत सिंह पिता दलवीर सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी खुर्सीपार है। जप्त मशरूका 3750 नग नशीली अल्फाजोलाम टेबलेट, 104 नग स्पासमों केप्सूल,1021 नग नशीली अल्फाजोलाम, 1 नग मोटर सायकल है।

