दुर्ग 12 नवंबर । पदमनाभपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आज हाट बाजार क्षेत्र में छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
चौकी पदमनाभपुर पुलिस की अभियान कार्यवाही लगातार जारी है। अवैध रूप से सटटा खिलाने वालो पर कार्यवाही की गई।
आज चौकी पदमनाभपुर पुलिस को मुखबिर की सूचना मिलने पर तत्काल टीम गठित कर बोरसी हाट बाजार पदमनाभपुर में रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से सटटा खिलाने वालो के खिलाफ 03 प्रकरण 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया बाद सभी आरोपीगणों का पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई। आरोपियों में कृष्णा यादव पिता रामजी यादव उम्र 21 साल निवासी वृन्दा नगर बोरसी चौक, राकेश वर्मा पिता स्व. मुलचंद वर्मा उम्र 53 वर्ष साकिन स्कूल चौक बोरसी चौकी, मनोज आचार्य पिता शिवन आचार्य उम्र 30 वर्ष साकिन न्यू बोरसी एलआईजी- 5 / 189 कालोनी । तीनों आरोपियों से
नगदी ₹6200 बरामद की गई है।

