10 डिजिट के ये मोबाइल नंबर 30 दिन में हो जाएंगे बंद, TRAI ने किया बड़ा फैसला, अब आप भी चेक कर ले अपना नंबर
TRAI के नए फैसले से टेलिमार्केटिंग कंपनियों को लग सकता है बड़ा झटका
सीजी न्यूज़ ऑनलाइन डेस्क 23 फरवरी । दूसरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक बहुत ही बड़ा फैसला किया है। TRAI के इस नए फैसले से टेलिमार्केटिंग कंपनियों को बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्राई उन प्रमोशनल मैसेज के खिलाफ सख्ती करने वाला है जो ग्राहकों या मोबाइल यूजर्स को बिना उनकी इजाजत के कॉल करते हैं या मैसेज भेजते हैं। ट्राई ने टेलिकॉम कंपनियों को कहा है कि वह प्रमोशन के लिए अनरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल ने करें। अब ऐसा करने वाली टेलिमार्केटिंग कंपनियों के लिए ट्राई सख्त कदम उठाने वाली है।
टेलिमार्केटिंग कंपनियों को दिया जाता है अलग नंबर
टेलिमार्केटिंग कंपनियों को प्रमोशन करने के लिए अलग नंबर दिया जाता है। ये नंबर आपके सामान्य नंबर से अलग होता। ये इसलिए किया जाता है ताकि मोबाइल यूजर्स नॉरमल नंबर और प्रमोशनल नंबर में फर्क कर सकें। वह कॉल करने वाले के अंतर को समझ सकें। कई कंपनियों इस नियम का पालन नहीं कर रही हैं और वह नॉरमल 10 अंकों वाले नंबर का ही इस्तेमाल कर रही हैं।
ट्राई ने दिया ये आदेश
मोबाइल यूजर्स को जबरदस्ती कॉल या मैसेज करने वाली टेलिमार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ ट्राई ने अब सख्त कदम उठाएं हैं। ट्राई ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि टेलिमार्केटिंग कंपनियां प्रमोशनल कॉल या मैसेज के लिए इस्तेमाल करने वाले 10 अंक वाले नंबर को 30 दिन के अंदर बंद कर दे। अगर वह 30 दिन के बाद भी 10 अंक वाले नंबर का इस्तेमाल प्रमोशन के लिए करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
30 दिन में बंद होंगे ये नंबर
TRAI ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को नोटिस दिया है कि वह 30 दिन के अंदर ऐसे नंबर को बंद कर दे। प्रमोशन के लिए नॉरमल नंबर का इस्तेमाल कर रही टेलिमार्केटिंग कंपनियों के नंबर को बंद करना होगा। वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

