बोरसी, पोटिया क्षेत्र के आधा दर्जन वार्डों में कल शाम को नहीं होगी जलापूर्ति राइजिंग लाइन में रिसाव के कारण लिया गया शट डाउन
दुर्ग 10 फरवरी। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत बोरसी प्रगति मैदान के पास 450 M M डाया की राइजिंग पाइप लाइन में हो रहे रिसाव की मरम्मत करने के लिए 11 फरवरी को शटडाउन लिया गया है । जिसके कारण आधा दर्जन से ज्यादा वार्डों में सुबह एवं शान जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।
नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में मरम्मत कार्य किए जाने के कारण टंकी नही भर पाएगी। अतः बोरसी, पोटिया क्षेत्रो की शाम की वाटर सप्लाई प्रभावित होगी, बोरसी प्रगति मैदान की पाइप लिकेज रिपेयर करने के लिए निम्नलिखित वार्डो में शाम की वाटर सप्लाई प्रभावित रहेगी
वार्ड नं 50,51,52 बोरसी टंकी से पोटिया टंकी से 53,54 की पूरा क्षेत्र व 38,39 की आंशिक एरिया। जिसके कारण कल वार्ड क्र. 50, 51, 52, पोटिया 53, 54 एवं वार्ड 38,व 39 में सुबह के समय जल प्रदाय किया जाएगा।

