🛑 पीड़ित एवं प्रभावितो ने कलेक्टर से की मुलाकात
भिलाई नगर 23 जून। सेक्टर 5 के 24 यूनिट के निवासियों के खिलाफ वर्षा ऋतु तक किसी भी प्रकार की बेदखली कार्यवाही नहीं की जाएगी। एमआईसी सदस्य एवं पार्षद लक्ष्मीपति राजू के नेतृत्व में मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल को आज कलेक्टर दुर्ग के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम दुर्ग हितेश पिस्दा के द्वारा द्वारा आश्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि बीएसपी इंफोर्समेंट टीम से पूछे कि कार्यवाही के पूर्व हमें मजिस्ट्रेट आदेश दिखाया जाए।

पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि इस विषय को लेकर के पीड़ित एवं प्रभावित लोगों ने भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव को अपनी परेशानी से अवगत कराया था। इस पर विधायक ने पार्षद लक्ष्मीपति राजू को इस समस्या का निराकरण करने के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था।
इस पर आज पार्षद लक्ष्मी थी राजू के नेतृत्व में पीड़ित एवं प्रभावित लोगों ने जिलाधीश कार्यालय में पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन दिया था ।
प्रभावितो ने कलेक्टर को अवगत कराया कि बरसात के मौसम में सेक्टर-5 के 24 यूनिट के निवासियों को बेदखल किये जाने की कार्यवाही पर रोक लगाई जाए।
भिलाई के सेक्टर-5 में बीएसपी के 24 युनिट के आवासों में (लाइसेंस) प्राप्त कर रह रहे हैं । जिसे बीएसपी ने डैमेज घोषित कर एकतरफा निर्णय लिया है। इसके बाद रहवासियों को बेदखली की कार्यवाही कर के परेशान कर रहे हैं। वर्तमान में लगातार बारिश का मौसम चल रहा है, जिससे जनजीवन पहले से ही प्रभावित है। ऐसी विषम परिस्थिति में कुछ परिवारों को उनके अस्थायी / स्थायी आवासों से बेदखल किये जाने की सूचना प्राप्त हो रही है, जो कि मानवीय दृष्टिकोण से अत्यंत ही अनुचित है।

बारिश के समय बेदखली की कार्यवाही ने केवल प्रभावित परिवारों को खुले आसमान के नीचे लाकर खड़ा कर देगी, बल्कि इससे बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं की सुरक्षा व स्वास्थय पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न को सकता है।
अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि वर्षा ऋतु समाप्त होने तक किसी भी प्रकार की बेदखली की कार्यवाही पर रोक लगाई जाए तथा बीएसपी के अधिकारियों को इस विषय में निर्देशित किया जाए कि मानवीयता को दृष्टिगत रखते हुए ऐसी कोई कठोर कार्यवाही न करें। प्रतिनिधि मंडल में पार्षद लक्ष्मीपति राजू, राजेन्द्र परगनिया विधायक प्रतिनिधि, एकांश बंछोर विधायक प्रतिनिधि, हरीश सिंह, तोष वर्मा, अभिषेक मिश्रा (पार्षद) उपस्थित थे।

कार्यवाही के पूर्व बीएसपी दिखाएं मजिस्ट्रेट का आदेश
कलेक्टर के प्रतिनिधि हितेश पिस्दा के द्वारा प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते हुए कहा कि बेदखली के लिए मौके स्थल पर पहुंचने वाले इंफोर्समेंट टीम से पीड़ित एवं प्रभावित पक्ष के द्वारा कार्यवाही के पूर्व संबंधित मजिस्ट्रेट का आदेश मांगे। उन्होंने कहा कि कार्यवाही से संबंधित मजिस्ट्रेट आदेश को उनके द्वारा ही दिया जाना है और वर्षा ऋतु के दौरान इस विषम परिस्थितियों में उनके द्वारा किसी भी प्रकार का बेदखली से संबंधित आदेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए आप सभी बिना भयभीत हुए सभी लाइसेंसधारी यथावत रह सकते है

