होली मिलन समारोह में हुआ आपसी विवाद, आरोपियों ने लोहे के पाइप से युवक का फोड़ा सिर, पाटन पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुर्ग 20 मार्च । पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लोहारसी शांति नगर ढीमर पारा में कल शाम को होली मिलन समारोह में हुए आपसी विवाद के बाद चार ने मिलकर साथी युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को पाटन के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। परंतु गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट पर से पाटन पुलिस के द्वारा दो आरोपी एवं दो अपचारी बालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
पाटन पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शिवाराम धीवर ग्राम लोहरसी बडे पारा में रहता है। कॉलेज का छात्र है शांति नगर ढीमर पारा लोहरसी में कल शाम 04.00 बजे से होली मिलन कार्यक्रम चल रहा था । जहां प्रीतम साहू, विचित्र यादव एवं दो अपचारी बालक ने गाली गुप्तार कर कार्यक्रम के समय झगडा विवाद कर रहे थे । जिन्हे समझाया गया तो वे वहां से चले गये थे शाम रात्रि करीब 08.00 बजे कार्यक्रम बंद होने से बाजा को ढालेन्द्र साहू के घर शिवाराम धीवर, जय चंद्राकर, बाल मकुंद, नागेश धीवर, लोकेश चंद्राकर, नीशू धीवर, जय चंद्राकर की गाडी में पंहुचाने गये थे तो ढालेन्द्र साहू के घर के सामने , प्रीतम साहू, विचित्र यादव एवं तो अपचारी बालक मिले और जय चंद्राकर को देखते ही गालियां देते जान से मारने की धमकी देकर जय चंद्राकर से मारपीट करने लगे। लोहे की पाईप से जय चंद्राकर के सिर पर जानलेवा हमला किया । जिससे जय चंद्राकर को सिर पर गंभीर चोट लगते ही वहीं गिर गया और बेहोश हो गया । चारों आरोपी वहां से भाग गये । तब शिवाराम धीवर बाल मकुंद चंद्राकर के साथ गांव के डां. रमेश साहू के पास ले गये । लेकिन डॉक्टर ने सरकारी अस्पताल पाटन ले जाने की सलाह दिया तो सरकारी अस्पताल पाटन लाकर भर्ती कराये गंभीर चोट होने के कारण डाक्टर ने जिला अस्पताल दुर्ग रिफर कर दिया। शिवाराम धीवर की रिपोर्ट पर प्रीतम साहू, विचित्र यादव, चारो आरोपियों के खिलाफ पाटन पुलिस के द्वारा भादवि की धारा 294, 307, 323, 34, 506 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है । पाटन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

