कैंप-1 में दोस्तों के मध्य हुआ विवाद, एक ने चलाई गोली, एक आरोपी पुलिस हिरासत में

कैंप-1 में दोस्तों के मध्य हुआ विवाद, एक ने चलाई गोली, एक आरोपी पुलिस हिरासत में


भिलाई नगर 02 जून । छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर कैंप एक क्षेत्र में दो पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के घर के सामने हवाई फायर किया गया । इस मामले में मुख्य आरोपी को छावनी पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में कुल चार आरोपियों की शिनाख्त पुलिस ने की है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि मामला आदर्श नगर कैंप एक का है। कल शाम से मामले की शुरुआत हुई थी 1 जून की शाम को छावनी थाना क्षेत्र में आदर्श नगर कैंप 1 में प्रार्थी सूरज सिंह एवं आरोपी रवि शंकर की मुलाकात हुई दोनों आपस में दोस्त हैं। इस दौरान चार से अधिक बैठे हुए थे और बातचीत करते हुए प्रार्थी सूरज सिंह एवं रवि शंकर के मध्य गाली गलौज हुई थी इसके बाद देर रात्रि रवि शंकर के द्वारा सूरज सिंह के घर के बाहर एक राउंड फायर किया गया । सूरज सिंह की रिपोर्ट पर छावनी थाने में रविशंकर एवं अन्य के खिलाफ मामला देर रात्रि दर्ज हुआ था।

छावनी पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना करते हुए मुख्य आरोपी रविशंकर उर्फ रवि को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

अन्य आरोपियों की तलाश में 3 टीमें लगी हुई है। आरोपी रवि शंकर के द्वारा 01 राउंड फायर किया गया था। पुराने विवाद को लेकर गाली गलौच के कारण यह घटना हुई है।

आपको बता दें कि कल संध्या के समय दो दोस्तों में तनातनी हुई रात्रि 9:00 बजे के करीब आपसी विवाद पर से रवि ने सूरज के घर पर जाकर फायर कर दिया। हालांकि फायरिंग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। गोली चलने के कारण क्षेत्र में भाई का माहौल है। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल, थाना प्रभारी छावनी नवी मोनिका पांडेय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले में जांच की जा रही है।