भिलाईनगर, 08 फरवरी । बीएसपी एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लाइजन ऑफिसर रोहित हरित वरिष्ठ प्रबंधक आईआर एवं सीएलसी से भेंट कर कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन के नाम पत्र सौंपे। प्रतिनिधि मंडल ने आगामी 14 अप्रैल 2024 को भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के संबंध में आईआर के द्वारा की जा रही तैयारी एवं इस अवसर पर एसोसिएशन के द्वारा प्रकाशित स्मारिका के प्रकाशन संबंध में चर्चा की। एसोसिएशन को प्रदत्त डॉक्टर अंबेडकर भवन सेक्टर 6 को संचालित करने हेतु वर्तमान अध्यक्ष के नाम पर कार्यालय आदेश तत्काल जारी करने एवं त्रैमासिक बैठक की मिनिट्स की कॉपी अति शीघ्र प्रदान करने की मांग दोहराई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने अंबेडकर भवन सेक्टर 6 परिसर में स्थित डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा के पीछे हो रहे निर्माण को संज्ञान में लाते हुए लाइजन ऑफिसर को निर्माण से अवगत कराया l कोमल प्रसाद ने कहा की एसोसिएशन की जानकारी के बिना इस तरह का निर्माण कार्य सर्वथा उचित नहीं है। इस पर उच्च प्रबंधन को संज्ञान लेना चाहिए और नगर प्रशासन सेवाएं विभाग जिसके अधीन यह है। विभाग के बिना अनुमति के निर्माण कार्य चल रहा है। जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए। तथा किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य करने के लिए मान्यता प्राप्त एसोसिएशन को विश्वास में लिया जाए। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद, रमेश चंदवानी, महासचिव विजय कुमार, संगठन सचिव परमेश्वर लाल, जोनल सचिव संत ज्ञानेश्वर गायकवाड, कालिदास बघेल, संजय कुमार, उत्तम मंडावी, कुंजलाल ठाकुर, यशवंत नेताम, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, उपकोषाध्यक्ष नरेश चंद्र, कार्यकारिणी सदस्यों में एम एल राय, धर्मपाल राम, जितेंद्र कुमार भारती, मुक्तावन दास आदि उपस्थित थे।

