सरकार व वक्फ बोर्ड के मध्य टकराव की स्थिति नहीं, धान समृद्धि का प्रतीक – डॉ रमन

सरकार व वक्फ बोर्ड के मध्य टकराव की स्थिति नहीं, धान समृद्धि का प्रतीक – डॉ रमन


सीजी न्यूज ऑनलाइन 26 जनवरी । डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ की जनता के लिए यह गणतंत्र दिवस विशेष है। राज्य बनने के बाद यह रजत जयंती वर्ष है। छत्तीसगढ़ का वर्ष 2000 में निर्माण हुआ था एवं 2025 में निश्चित रूप से 25 वर्ष की यात्रा पूर्ण हो चुके है। प्रदर्शनी के माध्यम से इस यात्रा को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिखाया गया है। यह छत्तीसगढ़ के विकास को चिन्हाकित करने का काम किया गया है। चाहे प्रधानमंत्री आवास के 18 लाख आवास की योजना, स्वालंबन योजना, 70 लाख बहनों को प्रतिमा दी जाने वाली ₹1000 राशि की महतारी वंदन योजना हो। किसानों के जीवन में परिवर्तन, खुशहाली एवं समृद्धि आई है।

धान हमारे समृद्धि का प्रतीक

डॉ रमन सिंह ने कहा कि धान हमारे समृद्धि का प्रतीक बन चुका है। डेढ़ लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। किसानों को करीब 49000 करोड रुपए का भुगतान किया गया है। जो कि हिंदुस्तान के किसी भी राज्य में इतनी बड़ी मात्रा में खरीदी नहीं हो सकती है। जो छोटे से राज्य छत्तीसगढ़ में हुई है। यह छत्तीसगढ़ की ताकत है एवं समृद्धि का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास है । किसानों एवं आदिवासियों की खुशहाली का अवसर छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया है। तेंदूपत्ता की खरीदी मूल्य बढ़ाकर ₹5000 कितना एवं लघु वन उपज की खरीदी ने आदिवासियों के जीवन में परिवर्तन लाया है। गणतंत्र दिवस का अवसर है संविधान को छत्तीसगढ़ में कैसे शत प्रतिशत क्रियान्वित कर सकते हैं संविधान के निर्माता ने जो अधिकार एवं कर्तव्य बनाए हैं उसका पालन किया जा रहा है।

वक्फ बोर्ड के साथ छत्तीसगढ़ में टकराव की स्थिति नहीं

वक्फ बोर्ड पर पूछे गए सवाल के जवाब में डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड के मामले में बहुत साफ बात है कि उन्हें जो अधिकार है जो प्रदत्त हैं जो उनके पास जमीन है उस विषय को लेकर छत्तीसगढ़ में सरकार के साथ टकराव की कोई स्थिति नहीं है। दीगर राज्यों में हो सकता है कुछ विवादित स्थितियां हो। परंतु यहां नहीं है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे पीएम

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे पीएम
डॉ रमन सिंह ने कहा कि नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के उद्घाटन अवसर पर देश के राष्ट्रपति को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराए जाने की योजना है। इसके अलावा विधायी कार्य के विशेषज्ञों राष्ट्रीय स्तर में सम्मानित व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

बजट सत्र छत्तीसगढ़ सरकार के लिए महत्वपूर्ण

24 फरवरी से बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है सरकार द्वारा बजट का प्रस्तुतीकरण होगा छत्तीसगढ़ सरकार के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण अवसर है। विधायक भी एक वर्ष पूर्ण होने के कारण ट्रेंड हो चुके हैं इसलिए इस सत्र में प्रश्न भी ज्यादा होंगे एवं ध्यान आकर्षण भी ज्यादा होगा। लंबा सत्र है व्यापक रूप से पक्ष एवं विपक्ष चर्चा करेंगे।

पंडी राम को पद्म श्री छत्तीसगढ़ का सम्मान

पंडी राम मांडवी को पद्मश्री प्राप्त होने पर कलाकार को बधाई देते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि बस्तर एवं नारायणपुर का कलर संस्कृति कला काष्ठ कला समृद्धशाली है। हिंदुस्तान का बिरला ही कोई ऐसा स्थान होगा जो इतना समृद्धि साली एवं प्राचीनतम से लेकर आज तक देखा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकार ने इस प्राचीन परंपरा को जीवित रखा है यह सम्मान केवल बस्तर ही नहीं अपितु छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का विषय है।