भिलाई नगर 21 अक्टूबर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार,बूथ स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कल 20 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे से वार्ड 5 कोसानगर स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर पदयात्रा की गई।
यात्रा के दौरान आमजनता के साथ संवाद करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार की ओऱ से किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। कोसानगर पहुंच कर पदयात्रा का समापन सभा स्थल पर हुआ । जहाँ कॉन्ग्रेस पार्टी के वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए सभा को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं में उत्साह है,भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से हम बूथों में जायेंगे। अपने बूथ कमेटियों की समीक्षा करेंगे। ब्लाक कमेटियों के माध्यम से पदयात्रा कार्यक्रम आगे बढ़ायेंगे। यात्रा के दौरान संगठन का काम भी करना है। हर घर में सरकार की उपलब्धि का पाम्पलेट,भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्यों का प्रचार करना है।

पदयात्रा में अंत्यावसायी वित्त निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी,पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, नगर निगम सभापति गिरिवर बंटी साहू, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार कशयप, MIC सदस्य संदीप निरंकारी, लाल चंद वर्मा, केशव चौबे, श्रीमती रीता सिंह गेरा, पार्षद रवि कुर्रे, श्रीमती सुनीता शर्मा,अतुल चंद साहू,नरसिंह नाथ,मनोज पांडे,अजय सिर्वविकर, निरंजन बिसाई,जोहन सिन्हा,प्रवक्ता राजेश शर्मा,मो रफीक,वाई के सिंह, राजेश साहू,प्रभाकर जनबन्दू,शमशेर सिद्दकी, भुनेश्वरी रानी, आरती सोनवानी, ईश्वरी बढ़ानी, अनिशा बघेल,कीर्ति सिंह वर्मा, विनोद यादव, किसन यादव,गोरा दास,गोविंद कोशले, विष्णु बारले, बद्रीनाथ बघेल, नीलू लीमेश, जय वर्मा, राजू साहू, बजरंगी लाल सिंह,पलाश लीमेश,मधु चोबे,वाशु पांडे,दीपक साहू,मेरिक सिंह, गुलाम उस्मानी,अली हुसेन सिद्दकी,नीतीश कशयप,शिव साहू,राजेश मेश्राम,बुध शरण बोरकर,शौकत अली,जी राजू,भोला साव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

