फिर रायपुर स्टेशन पर बैग में भरा एक क्विंटल गांजा पकड़ाया 🛑 एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों से हो रही पूछताछ
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 2 फरवरी। गांजा तस्करों के खिलाफ रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की और एक क्विंटल से अधिक गांजा के साथ छ: आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए सभी गांजा तस्कर समता एक्सप्रेस से रायगढ़ा से रायपुर आए थे। आरोपियों के पास से बड़े-बड़े बैग में गांजा बरामद किया गया है।
जीआरपी ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें प्रवीण सिंह पिता संजय सिंह (27 वर्ष) निवासी जयकारा रोड सत्य वाटिका कॉलोनी मंदिर हसौद रायपुर, निवासी चादनी गुड़ा थाना मुढारी जिला रायगढ़ा (ओड़िशा) निवासी एक नाबालिग, रवि विडिकर पिता सुभाष निडिकर (25 वर्ष) निवासी आरके नगर बेहरा कॉलोनी रायगढ़ा थाना रायगढ़ा (ओड़िशा), बिज्जु पालका पिता माया पालका (22 वर्ष) निवासी एमके राय ब्लाक मुडारी थाना मुडारी जिला रायगढ़ा (ओड़िशा), चीन्नू श्रीराम पिता राजू श्रीराम (27 वर्ष) निवासी मुनपुर गांधीनगर वार्ड न0 7 थाना गुनपुर जिला रायगढ़ा (ओड़िशा) और प्रीतम पिता स्व. रामदीन (25 वर्ष) निवासी ग्राम पपरेंदा थाना चिल्ला जिला बांदा ( उप्र) शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
फिर रायपुर स्टेशन पर बैग में भरा एक क्विंटल गांजा पकड़ाया 🛑 एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों से हो रही पूछताछ

