पुरैना मदिरा दुकान में चोरी, 1 लाख 87 हजार रुपए की शराब पार
भिलाई. पुरानी भिलाई पुरैना कम्पोजिट मदिरा दुकान में देशी व मशाला शराब की चोरी हो गई। चोरों ने 1 लाख 87 हजार रुपए की देशी व मशाला शराब और सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर और एक स्केन चार्जर पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत पर भिलाई तीन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
भिलाई तीन टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि दुकान के सुपरवाइजर ने शिकायत की है। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। शराब और चोरों की खोजबीन की जा रही है। बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

