भिलाई नगर 26 अगस्त। कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिमतरा के आईसीटी क्लास रूम का कुण्डा तोड़कर अंदर रखें तीन लैपटॉप, कीबोर्ड, माउस एव चार्जर चोरी कर अज्ञात आरोपी फरार हो गए। कल ₹60000 का सामान चोरी हुआ है। व्याख्याता की रिपोर्ट पर से कुम्हारी पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कुम्हारी पुलिस ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निमतरा प्रहलाद कुमार वर्मा पिता स्वर्गीय रामकरण वर्मा 44 वर्ष तिवारी कालोनी डुमर तालाब रायपुर में रहते हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम लिमतरा मे व्याख्याता के पद पर कार्यरत है। 23 अगस्त के दोपहर 12:30 बजे छुट्टी होने के बाद विद्यालय के सफाई कर्मी श्रीमती उर्मिला धीवर सभी क्लास रूम एवं बाहर गेट मे ताला लगाकर बंद किये थे, 24 अगस्त को रविवार अवकाश होने से स्कुल बंद था। 25 अगस्त को सुबह करीबन 09:30 बजे प्राचार्य श्रीमती कुंती जोगी ने व्याख्याता को फोन कर बतायी कि सफाई कर्मी 25 अगस्त के सुबह 09:00 बजे स्कुल खोलने के लिये चैनल गेट खोलकर अंदर गयी तो आईसीटी क्लास रूम का कुण्डा टूटा हुआ है चोरी हुआ है बतायी। इस सूचना पर प्रहलाद कुमार वर्मा करीबन 10:00 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम लिमतरा पहुंचकर देखा तो आईसीटी क्लास रूम का कुण्डा टूटा हुआ था, विद्यालय परिसर मे प्राचार्य मैडम, एवं स्कुल के सभी कर्मचारी मौजूद थे।
हम लोग कमरे मे जाकर देखे तो कमरे मे रखा आलमारी का दरवाजा तोडकर आलमारी मे रखे पुराना इस्तेमाली 03 नग एचपी 245G6 कंपनी का लैपटॉप जिनके चार्जर सहित तथा क्लास रूम के अन्य कम्प्युटर मे लगे 04 नग कीबोर्ड, 04 नग माउस, कमरे मे लगा एक सीसीटीवी कैमरा और विद्यालय मे लगे दो सीसीटीवी कैमरा जुमला कीमती 60000/-रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रहलाद कुमार वर्मा व्याख्याता की रिपोर्ट पर कुम्हारी पुलिस के द्वारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
