भिलाईनगर 18 मार्च। छावनी थाना अंतर्गत पॉवर हाउस सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए युवक का मोबाइल गुम गया। इसके बाद उसी रात को युवक के मोबाइल नंबर से लिंक खाते से 17 बार में 1.49 लाख रुपए से ज्यादा की रकम पार हो गई। नंबर एक्टिवेट कराने पर घटना की जानकारी हुई तो प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। प्रकरण में पुलिस ने धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
छावनी पुलिस ने बताया कि स्ट्रीट 2 सेक्टर 1 निवासी अशोक कुमार कुशवाहा ने शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह 12 मार्च की शाम करीब 7 बजे से 8 बजे के मध्य पावर हाउस सब्जी मार्केट सब्जी खरीदारी करने गया था, जहां सब्जी खरीदारी करते समय उसका मोबाइल गुम हो गया। उसकी आस-पास खोजबीन करते के बाद भी सुराग नहीं लगा। उस मोबाइल में बैंक में रजिस्टर्ड नंबर की सिम लगी थी। उस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा 12 मार्च की रात 10 बजे के बाद से 14 मार्च की सुबह 10 बजे के बीच उसके स्टेट बैंक के खाता 17 ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1लाख 49 हजार 279 रुपए निकाल लिए। बैंक में रजिस्टर्ड नंबर की सिम एक्टिवेट करने पर मामले का खुलासा हुआ

