आठ लोगों का नाम लिख युवक ने कर ली खुदकुशी, सटोरियों के दबाव से था परेशान, जांच में जुटी जीआरपी

आठ लोगों का नाम लिख युवक ने कर ली खुदकुशी, सटोरियों के दबाव से था परेशान, जांच में जुटी जीआरपी


आठ लोगों का नाम लिख युवक ने कर ली खुदकुशी, सटोरियों के दबाव से था परेशान, जांच में जुटी जीआरपी

भिलाई नगर, 16 जुलाई। भिलाई तीन चरोदा नगर निगम अंतर्गत वार्ड 38 स्टोरपारा में 32 वर्षीय एक युवक ने सटोरियों की प्रताड़ना से तंग आकर खुद की ईहलीला समाप्त कर ली है। जीआरपी को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने खुदकुशी के लिए 8 लोगों को जिम्मेदार ठहराने हुए सुसाइड नोट लिखा है। 

भिलाई-3 जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष स्वाईं पिता जयराम स्वाईं ने बीते दिनों अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सूचना मिलने पर जब जीआरपी वहां गई तो जांच करने पर उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। मरने से पहले  मृतक सुभाष ने उस नोट में स्टोर पारा के रहने वाले 8 लोगों का नाम में आरोप लगाया है कि इनमें से कई लोग सट्टा खिलवाने का काम करते हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि सुभाष आदतन शराबी था और सट्टा भी खेलता रहा है। विगत दिनों काफी पैसा हार जान से सटोरियों का उसके ऊपर कर्ज चढ़ गया था और वसूली में सटोरिया उस पर दबाव बना रहे थे जिससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि सुभाष ने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की है। लोगों ने बताया कि उसकी तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। सिरसा गेट स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही वह वहां से डिस्चार्ज होकर घर आया था। घर आने के बाद उसकी तबीयत फिर से खराब हो गई थी।