दुनिया का सबसे महंगा साबुन “खान अल सबौन” कीमत 2 लाख 8 हजार रूपये मात्र

दुनिया का सबसे महंगा साबुन “खान अल सबौन” कीमत 2 लाख 8 हजार रूपये मात्र



🟦 10 हजार में हाथों हाथ बिक जाता है केरल में बना “रथिरा केसर”
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 2 नवंबर। शरीर की चकाचक सफाई के लिए हम साबुन का इस्तेमाल करते हैं। आम तौर पर मीडियम रेंज का साबुन 30 से 40 रुपये में आसानी से बाजार में मिल जाता है और आप अगर ब्यूटी को लेकर बहुत ज्यादा जागरूक हैं और आपकी जेब इसमें आपका साथ दे रही है तो हद से हद आप 70 से 125 रूपये तक का साबुन यूज करते हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे साबुन के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि स्पेशली हीरे और सोने के पावडर से बना है और इस साबुन की कीमत 2 लाख रुपये से भी अधिक है। इसे उत्तरी लेबनान के शहर त्रिपोली में बनाया जाता है।
आप जान कर हैरान होंगे कि दुनिया का सबसे महंगा यह साबुन हीरा और सोने से बनता है और इसका नाम है “खान अल सबौन”। इसे बनाने वाली कंपनी ब्रदर हसन एंड संस का कहना है कि वे अलग-अलग तरह के कई लग्जरी साबुन और स्कीन केयर प्रॉडक्ट भी बनाते हैं और अपने प्रॉडक्ट में प्राकृतिक तेल और फ्रेगरेंस का भी इस्तेमाल करते हैं। इस महंगे प्रोडक्ट की खासियत ये है कि ये सोने और हीरे के पाउडर की वजह से चिकना नहीं बल्कि खुरदरा होता है हालांकि ये त्वचा पर महसूस नहीं होता। साबुन बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इसका अलग ही असर नहाने वाले पर होता है। ये मानसिक और अध्यात्मिक असर भी डालता है। साबुन में 17 ग्राम खरा सोना होता है जबकि कुछ ग्राम हीरे के पाउडर, थोड़ा शुद्ध जैतून का तेल, ऑर्गेनिक हनी, खजूर समेत कुछ और चीज़ें साबुन को खास बनाती हैं। ये साफ नहीं है कि साबुन को सिर्फ खास लोगों को दिया जाता है या फिर कोई भी इसे ऑर्डर कर सकता है। हालांकि इतना महंगा साबुन लगाना सबके बस की बात भी नहीं है।
इस साबुन के ज्यादातर कस्टमर यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के दुबई (Dubai) शहर में हैं। वहां की कुछ दुकानों पर खास तौर पर इसकी सप्लाई की जाती है। बताया जाता है कि सबसे पहले वर्ष 2013 में इस साबुन को कतर (Qatar) की फर्स्ट लेडी को गिफ्ट किया गया था। दुनिया के इस सबसे महंगे साबुन में सोने और हीरे के पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, यही वजह है कि साबुन की कीमत 2 लाख के पार जाती है। देखने में साबुन चीज़ के किसी टुकड़े की तरह लगता है। साबुन कंपनी के सीईओ अमीर हसन ने ये साबुन बहरीन की एक एक्ट्रेस और इंस्टाग्राम सुपरस्टार शैला सब्त को गिफ्ट किया था। इस पर साबुन पाने वाला नाम लिखा हुआ था।
अब बात करते हैं हमारे देश भारत की। यहां केरल के एक वैद्य ने आयुर्वेदिक साबुन तैयार किया जिसकी कीमत है 10 हजार रूपये। एक 75 वर्षीय वैद्य ने देश के इस सबसे महंगे आयुर्वेदिक साबुन को बनाया है। आप सोचेंगे 10 हजार जैसी कीमत है, साबुन में आखिर ऐसा क्या है?
तो हम बता दें कि इसे 50 से अधिक वर्षों से आयुर्वेदिक चिकित्सा का अभ्यास कर रहे उस वैद्य ने तैयार किया है जो पूरे भारत से अपनी आयुर्वेदिक दवा से कई बीमार लोगों को ठीक कर चुके हैं। उनके द्वारा ही आविष्कार किया गया यह नहाने का साबुन जो 10 हजार का है।
वैद्य ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में त्वचा की समस्याओं और शरीर की समस्याओं वाले कई रोगियों ने उनसे मुलाकात की है। उनकी सभी समस्याओं को ध्यान रखते हुए वर्षों के अभ्यास और अनुभव से वैद्य ने पाया कि त्वचा की विभिन्न समस्याओं का मुख्य कारण रासायनिक साबुन है जिसका हम हर दिन उपयोग करते हैं। आज के बाजार में 90 प्रतिशत साबुन केवल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए बनाए जाते हैं और उनमें लोगों की त्वचा की समस्याओं को सुधारने के लिए कोई स्किन केयर औषधीय तत्व नहीं होते हैं। सुगंध के लिए उन साबुनों में रसायनों की उच्च उपस्थिति के लिए उन्हें बुरा और परेशान भी महसूस हुआ। चूंकि, उन्हें लगातार त्वचा, शरीर की गर्मी से संबंधित सैकड़ों रोगियों का सामना करना पड़ा, इसलिए वे 10 वर्षों से अधिक समय से एक बेहतरीन प्राकृतिक साबुन बनाने के बारे में शोध में लगे हुए हैं जो अधिकांश समस्याओं का समाधान करेगा। तब से, उन्होंने अविश्वसनीय औषधीय प्रभाव के साथ मुख्य रूप से महंगे प्राकृतिक केसर और शुद्ध लाल चंदन से मिलकर एक असाधारण सूत्र के साथ साबुन बनाकर एक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने यह सुपर साबुन एक हजार से अधिक लोगों को जांचने के लिए दिया और परिणाम अभूतपूर्व था। उस साबुन को प्रकृतिवादी लोगों के बीच जबरदस्त बेहतर रिस्पांस और रिज़ल्ट मिला है। केरल वैद्य द्वारा बनाए गए प्राकृतिक साबुन के इस फार्मूले के लिए कुछ माह पूर्व रथिरा आयुर्वेद ने पूर्ण अधिकार प्राप्त कर लिया है। जो अब “रथिरा केसर” नाम से कई लोगों तक पहुंच चुका है और इस प्राकृतिक साबुन की मांग दिन-ब-दिन काफी बढ़ गई है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि केरल से बना इस साबुन की ईरान में खूब डिमांड है। भारत में बने इस साबुन की कीमत लगभग 10,000 रुपये है, जिसमें ईरान के एक ग्राहक तक पहुँचने पर अन्य सभी खर्च शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि एक साबुन की कीमत उस देश की कीमत के हिसाब से दस हजार के करीब होती है। अब रथिरा केसर साबुन की दुनिया भर में ख्याति है और यह भारत में केवल 299 रूपये में बिकता है।