झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए’, प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का पहला रिएक्शन; दीपके ने बताया आगे का प्लान

झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए’, प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का पहला रिएक्शन; दीपके ने बताया आगे का प्लान


सीजी न्यूज ऑनलाइन 25 जुलाई 2026 । शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से ‘हमने कर दिखाया’ का नारा दिया।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी का पहला रिएक्शन आया है। जंतर-मंतर के मंच से सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने एलान करते हुए बताया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। उन्होंनें मंच से कहा, ‘We have done it'(हमने कर दिखाया)।

इसके आगे अभिजीत ने कहा, झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया। वह बोले, क्या कहते थे ये हमारे यहां इस्तीफा नहीं होता, हो गया इस्तीफा।

इसके साथ ही अभिजीत ने आगे का प्लान भी बताया कि क्या उनका ये प्रदर्शन आगे चलेगा या खत्म होगा। अभिजीत ने आगे बताया कि यह आंदोलन अभी खत्म नहीं होगा।

कब खत्म होगा सीजेपी का आंदोलन?

दीपके बोले, डरने की कोई जरूरत नहीं है। ये लोकतंत्र है। उन्होंने इस्तीफा दे दिया, लेकिन हमारी अभी भी दो मांगें हैं। हम ऐसे नहीं जाएंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन जिन बच्चों ने सुसाइड किया है, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए।

वह आगे बोले सभी परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और दूसरी मांग- 20 तारीख को जिन पुलिस वाले गुंडों ने कार्यवाही की, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। याद रखना, कॉकरोच से छेड़छाड़ मत करना।