भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव के भिलाई प्रवास पर भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव के भिलाई प्रवास पर भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भिलाई नगर 28 नवंबर । भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रवि शंकर भगत के प्रथम नगर आगमन एवं भिलाई प्रवास के दौरान भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल पर्वत व उनकी पूरी टीम ने ज़ोरदार भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया।लगभग एक घंटे से ऊपर अतुल पर्वत के निवास पर राष्ट्रीय मंत्री भगत  ने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से चर्चा की। साथ ही आने वाले भिलाई नगर निगम चुनाव में भाजपा के समर्थन में काम करने कहा। इसके साथ अतुल पर्वत की पत्रिका सत्य स्वराज का विमोचन भी किया, व साथ ही जुलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के द्वारा किये गये कार्यों की भी प्रशंसा की। इसके बाद अतुल पर्वत ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर  रवि भगत  का आभार व्यक्त किया ।