पत्नी को दांत काट घर में लगा रहा था आग, पड़ोसी पहुंचे तो भागा

पत्नी को दांत काट घर में लगा रहा था आग, पड़ोसी पहुंचे तो भागा



🟢 शराब के नशे में अक्सर पीटता है, छावनी पुलिस कर रही तलाश
भिलाई नगर, 26 सितंबर। पत्नी की कलाई में दांत काट विवाद करते हुए शराबी पति पूरे घर में आग लगाने जा रहा था तभी शोरगुल सुन आस-पास के लोगों ने उसे रोक विरोध जताया तो आरोपी घर से भाग निकला है। छावनी पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पीड़ित पत्नी की गुहार पर धारा 294, 323 व 506 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी प्रदीप तिवारी को तलाश रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सुभाष नगर आदित्य होटल के पीछे कुंआ के पास नंदिनी रोड निवासी प्रदीप (35 वर्ष) पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। उसकी रायपुर में ड्रील मशीन की दुकान है। प्रदीप शराब का आदी है और पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए आये दिन उससे नशे में लड़ाई झगड़ा, मारपीट करता है। रविवार की दोपहर वह शराब पीकर घर आया और पत्नी को गालिया देने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे धक्का मुक्की करते पत्नी की कलाई में अपने दांत से काट दिया और घर में आग लगाने जा रहा था। आसपास के लोगो ने बीच बचाव कर आरोपी को रोका तो वह घर से निकल भागा है।