शिवनाथ नदी का जल स्तर पहुँचा खतरे के निशान के करीब, ग्राम अछोटी के ईट भट्टे में फंसे 16 लोग, रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम रवाना, 4 जलाशयों से छोड़ गया 2 लाख क्यूसेक पानी

शिवनाथ नदी का जल स्तर पहुँचा खतरे के निशान के करीब, ग्राम अछोटी के ईट भट्टे में फंसे 16 लोग, रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम रवाना, 4 जलाशयों से छोड़ गया 2 लाख क्यूसेक पानी


दुर्ग 10 सितंबर । शिवनाथ नदी में चार जलाशयों करीब 2 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने कारण महमरा एनीकट से आज शाम को 12 फीट ऊपर से पानी बह रहा है । शिवनाथ नदी का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। ग्राम अछोटी स्थित ईट भट्टे में पानी घुसने के कारण 16 लोग फंस गए हैं। एसडीआरएफ की टीम रवाना की गई है।
जल संसाधन विभाग के अधीक्षक अभियंता सुरेश कुमार पांडे ने बताया कि कल रात 2:00 से ही मोगरा बैराज से 1 लाख 13 हजार, 878, खातूटोला बैराज से 20 हजार 208, घुमरिया बराज से 26 हजार 260, एवं सूखा नाला से 44 हजार कुल 2 लाख 04 हजार 346 क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में आ रहा है। जिसके कारण नदी का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। दुर्ग स्थित महमरा एनीकट से 12 फीट ऊपर पानी बह रहा है।

रात तक जलस्तर में होगी वृद्धि

श्री पांडे ने बताया कि रात तक शिवनाथ नदी के जल स्तर में और वृद्धि होगी, इस कारण नदी किनारे गांव में मुनादी करा दी गई है और ग्रामवासी को भी नदी के किनारे नहीं जाने हेतु कहा गया है, जल प्रवाह को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग ने सभी संबंधित विभागों से उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है, विभाग द्वारा जल प्रबंधन एवं सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय पहले से सुनिश्चित कर लिये गये है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके।

32 गांव को किया गया अलर्ट

ऐतियात के तौर पर नदी किनारे बसे 32 गांव को अलर्ट कर दिया गया है। एसडीआरएफ की टीम को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने कहा गया है। सबसे बड़ी परेशानी आम लोगों के कारण नदी किनारे बनी हुई है। सेल्फी लेने के चक्कर में जबरिया करीब पहुंच रहे हैं । जो उनकी जान के लिए खतरा बना हुआ है।

16 लोग फंसे ईट भट्टे में


शिवनाथ नदी का पानी खतरे के निशान तक पहुंचाने के बाद अब पानी गांव की ओर बढ़ रहा है। ग्राम अछोटी के ईट भट्टे में सबसे पहले पानी घुसने का समाचार प्राप्त हो रहा है। एसडीआरएफ दुर्ग प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस ईट भट्टे में कार्यरत 16 मजदूर बाढ़ में फंस गए हैं। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम रवाना कर दी गई है

जलाशयों में जल भराव की स्थिति निम्नानुसार है :-

1. तांदुला जलाशय 83.49%

2. गोंदली जलाशय 60.27%

3. खरखरा जलाशय 104.38%

4. खपरी जलाशय – 75.19%

5. मरोदा टैंक 41.58%